BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वेक्सीनेसन समय सीमा में बाधा जाए लगाई गोहर... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 21, 2021

वेक्सीनेसन समय सीमा में बाधा जाए लगाई गोहर...

 





रेवांचल टाईम्स - सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई ओर सिविल हॉस्पिटल अमरवाड़ा के एमपीडब्ल्यू स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा भाजपा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे को ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन में वैक्सीनेशन के समय आ रही समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे से चर्चा की गई और समय सीमा को बांधने के लिए एक निर्धारित समय जिसमें समस्त कर्मचारियों को कार्य करना में सुविधाजनक हो ऐसा समय निर्धारण करवाने के लिए निवेदन किया गया स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है की वैक्सीनेशन के दौरान हमारे ऊपर मानसिक व शारीरिक रूप से जबरदस्ती कार्य करने से समस्याओं का सामना करना पड़ता है टीकाकरण के समय सुबह 7:00 बजे टीकाकरण सेंटर पहुंचना और देर रात तक वापस आना एक बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है महिला कर्मचारियों के द्वारा यह देखा जा रहा है कि 30 से 40 किलोमीटर दूर नदी नाले व जंगल क्रॉस करती हुई महिला स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा आने जाने में देर रात असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिसमें प्रशासनिक तौर पर किसी भी प्रकार की कोई सुविधा प्रदान नहीं की गई है इसी बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे से चर्चा की गई और समय सीमा को सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक करवाने के लिए निवेदन किया गया

भाजपा पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मी जो कि अपना पूरा समय टीकाकरण महा अभियान में दे रहे हैं उसमें उनका पारिवारिक दायित्व  है जिसके निर्वहन के लिए वह कार्य में सुविधा को देखते हुए कर्मचारियों को सुबह 8:30 से शाम 5:00 बजे तक समय करवाने के लिए एसडीएम चौरई से चर्चा की गई जिसका समाधान के लिए एसडीएम चौरई ने कहां है।

No comments:

Post a Comment